पंचायत से बूथ स्तर तक सशक्त बनाना प्राथमिकता: विधायक मथुरा,  संगठन को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी:  जिलाध्यक्ष लक्खी 

Advertisements

पंचायत से बूथ स्तर तक सशक्त बनाना प्राथमिकता: विधायक मथुरा,

संगठक को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी:

जिलाध्यक्ष लक्खी

डीजे न्यूज, धनबाद:

द वेडिंग वेल्स होटल एंड रिसोर्ट, बारामुड़ी में बुधवार को झामुमो धनबाद जिला का कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने की। संचालन की ज़िम्मेदारी जिला सचिव मन्नू आलम ने निभाई। कार्यक्रम में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पारंपरिक गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

पंचायत से बूथ स्तर तक सशक्त बनाना प्राथमिकता: विधायक मथुरा 

विधायक मथुरा ने कहा कि संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई पंचायत, वार्ड और बूथ समितियां हैं। इन्हें सशक्त बनाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम संगठन ही है। मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ हूं और जहां भी जरूरत होगी, उपस्थित रहूंगा।

संगठन को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी: 

जिलाध्यक्ष लक्खी

जिलाध्यक्ष लक्खी ने जिला समिति के सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सबका दायित्व है कि मिलकर संगठन को और मजबूत बनाएं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाएं।

दायित्व केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है: नीलम‌ मिश्रा

केंद्रीय सदस्य सह केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि आप सभी को संगठन में जो दायित्व मिला है, वह केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। अब हमारा लक्ष्य है कि धनबाद जिले में संगठन को और सशक्त करें, जनता की आवाज बनें और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं।

समिति का जल्द करें विस्तार: मन्नू आलम

जिला सचिव मन्नू आलम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मंच/मोर्चा के पदाधिकारी जल्द से जल्द अपनी समितियों का पूर्ण गठन करें। संगठन की धार आपके सामूहिक प्रयास और एकजुटता से और पैनी होगी। किसी भी कार्यकर्ता को दुविधा या समस्या हो, तो जिला अध्यक्ष या मुझसे 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। हर संभव मदद की जाएगी।

मौके पर केन्द्रीय सदस्य जग्गू महतो, काजि सिराज अहमद, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, कालीचरण महतो, अजय रवानी, अकबर अंसारी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, गुलाम कुरैशी, संगठन सचिव मनोज रवानी, मनोज महतो, सह सचिव रंजीत महतो, महेश मुर्मू, श्रवण टुडू, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मन्टु चौहान, सचिव रामू मंडल, उपाध्यक्ष बंटी सिंह, मिहिर दत्ता, राजू प्रमाणिक, वरिष्ठ नेता यूद्धेश्वर सिंह, प्रवक्ता आकाश रवानी, टिंकू सरकार, रतिलाल टुडू, महादेव हांसदा, हरीशचंद्र सिंह, सूरज महतो, मीना हेंम्ब्रम, लखी देवी, हसिना खातुन,‌ अपर्णा देवी, आजद महतो, अजीमुद्दीन अंसारी, राजू हाड़ी, सद्दाम हुसैन, सुमन देवी, डॉ देवमाल्या बोस, परशुराम सिंह, शिवलाल मुर्मू,‌ फरीद मल्लिक, दिलीप महतो, उमेश राम, संदीप हांसदा, इम्तियाज अहमद नाजमी, मोबीन अंसारी, फारूक अंसारी, रमेश सोरेन, रूपश्री सोनी, कुणाल पाण्डे, स्पर्श चौधरी, मुन्ना साह, लाल मोहन महतो, रोजलीन बास्की, दुलाल चन्द्र बाउरी, संजय हेलिवाल, राजेश जलान, विकास रवानी, वकील दास, नईम अंसारी, मदन राम, राजेश तुरी, कुणाल कुमार, शिवकुमार यादव, सुधीर यादव , कुलदीप महतो, जितेंद्र पासवान, उत्तम कुमार, विक्रांत यादव , फर्कानुल्ह , शहजाद आलम , चंडीचरण देव, शोभा देवी, सुमित महतो, हलीम अंसारी, रीना पासवान , सुदीप दत्ता , मिलन महतो , उत्तम झांपटी, राम बाबू कुमार ,सप्पू महतो, सोहन महतो, कासीम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top