पंचायत सचिवालय को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण शुरू

Advertisements

पंचायत सचिवालय को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण शुरू

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शुरू किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी पंचायत सचिवालयों को सशक्त बनाकर पूरे पंचायत का केंद्रीय बिंदु तैयार करना है, ताकि ग्रामीणों को हर प्रकार की सरकारी योजनाएं एवं सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक सरल तरीके से उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली तथा कर्मियों के कार्यभार एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण प्रसीद कुमार एवं प्रमोद कुमार द्वारा दिया गया। वहीं इंडिको टेक्नीकल सर्विस के कर्मी अजित कुमार मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

मौके पर मुखिया गरीबन बीबी, मुखिया विजय मंडल, बसंत तिवारी, पंचायत सचिव मो सैफुल्लाह सहित टुंडी के सभी पंचायतों के पंचायत सहायकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top