पांच महीने बाद भी नाइजर से अगवा मजदूरों का नहीं मिला सुराग, परिवार की सरकार से गुहार

Advertisements

पांच महीने बाद भी नाइजर से अगवा मजदूरों का नहीं मिला सुराग, परिवार की सरकार से गुहार

डीजे न्यूज, बगोदर,गिरिडीह : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में 25 अप्रैल को अगवा किए गए गिरिडीह जिले के पांच प्रवासी श्रमिकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पांच माह बीत जाने के बावजूद मजदूरों की रिहाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे परिवारों में गहरी मायूसी है। दुर्गा पूजा जैसे पर्व पर भी परिजन अपने प्रियजनों के इंतजार में चिंतित हैं।

परिजनों ने जिला प्रशासन से लेकर विधायक, सांसद, मंत्री और राज्यपाल तक गुहार लगाई है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी इस मामले को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के समक्ष रख चुकी हैं और विशेष पहल की मांग की है।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में कल्पतरु ट्रांसमिशन कंपनी के कैंप पर सशस्त्र अपराधियों ने हमला किया था। इस हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी और गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो और मुंडरो के उत्तम महतो को अगवा कर लिया गया था।

प्रवासी मजदूरों की ओर से काम करने वाले सिकंदर अली ने कहा कि इतने दिनों बाद भी मजदूरों का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द उनकी रिहाई सुनिश्चित की जाए और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top