पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

डीजे न्यूज, धनबाद: इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी अकैडमी के अंतर्गत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सी-डैक, पटना द्वारा विगत 22 जून से राजकीय पॉलिटेक्निक में शुरू पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शनिवार को समापन हुआ।

इसमें धनबाद, भागा एवं निरसा के राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई धनबाद, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, गुरु नानक कॉलेज तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंट से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। वहीं समापन से पहले क्विज़ कांटेस्ट का आयोजन कर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया।

कार्यशाला में सी-डैक, पटना के साइंटिस्ट ‘बी’  रंजन कुमार, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर  हृदय राम वर्मा व प्रोजेक्ट इंजीनियर आदित्य शर्मा ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलसियान, एनआईसी के सुनील कुमार भी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top