पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से धनबाद जं. तक स्पीड ट्रायल 180 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ी स्पेशल ट्रेन

Advertisements

पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से धनबाद जं. तक स्पीड ट्रायल

180 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ी स्पेशल ट्रेन

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मिशन रफ्तार के तहत बुधवार को ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से धनबाद जं. तक 180 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। नेतृत्व
महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह कर रहे थे।
यह पूर्व मध्य रेल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस स्पीड ट्रायल के सफलापूर्वक संपन्न होने के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। यह रेलवे की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है, साथ ही यह भविष्य में तेज़ और सुरक्षित यात्रा का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

पूर्व मध्य रेल यात्रियों के संरक्षित परिचालन हेतु कृतसंकल्प है । इसके तहत बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ फेंसिंग किया जा रहा है । इनमें प्रधानखंटा से धनबाद, नेसुबो गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेलखंड में फेंसिंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ इस रेलखंड पर कवच की स्थापना का भी कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

स्पीड ट्रायल के दौरान पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से गया तक पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना तथा गया से धनबाद तक धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top