Advertisements

पालगंज से कोचिंग जाने निकला युवक लापता, नाना ने लगाई खोजबीन की गुहार
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पालगंज स्थित अपने ननिहाल में रह रहा एक युवक शुक्रवार से लापता है। युवक के नाना राजेंद्र सिंह ने पीरटांड़ थाना में आवेदन देकर उसके पता लगाने की गुहार लगाई है।
आवेदन में बताया गया है कि उनका नाती सुभम सिंह शुक्रवार दोपहर रोज की तरह कोचिंग सेंटर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार की है और दो दिनों की लगातार तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।