
पालगंज में बिल्ली को भगाने की कोशिश में बिजली करंट से ग्रामीण की मौत
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज में बिजली करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम भोला मल्लाह है, जो पालगंज का रहने वाला था।
बताया गया है कि भोला मल्लाह एक बिल्ली को भगाने के चक्कर में घर की तार में सटने से उसकी मौत हो गई। पहले उसे बिजली करंट का झटका लगा, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुनः बोकारो ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
भोला मल्लाह के चार बेटी और एक बेटा है, जो मात्र तीन साल का है। उसकी माली हालत ठीक नहीं है। मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करता था।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों को दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। गांव वालों ने बताया कि बिल्ली कबूतर खाने के लिए चढ़ी थी, उसे भगाने के लिए भोला मल्लाह ने एक डंडे से भगाने की कोशिश की। इसी दौरान वह बिजली तार के संपर्क में आया और झटका लगा।
पुलिस और प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।