पालगंज आईआरबी कैंप के समीप लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से मची हलचल

Advertisements

पालगंज आईआरबी कैंप के समीप लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से मची हलचल

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह): पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पालगंज आईआरबी कैंप के समीप शनिवार को एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई।

मोटरसाइकिल (संख्या JH11AW 0363) सुबह से ही सुनसान स्थान पर खड़ी देखी गई थी। स्थानीय लोगों ने जब देर शाम तक वाहन को वहीं खड़ा पाया और कोई भी उसे लेने नहीं पहुंचा, तो इसकी सूचना पालगंज के मुखिया को दी गई।

बताया जाता है कि शनिवार सुबह लगभग 11 बजे से ही उक्त मोटरसाइकिल आईआरबी कैंप के बगल में खड़ी थी। दिन भर वाहन के पास कोई नहीं आया और न ही किसी ने उसकी जानकारी ली। संदेह की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए मामले की जानकारी पंचायत प्रतिनिधि को दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top