


पड़ोसियों में विवाद, एक जख्मी
डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा खपड़ा धौड़ा निवासी ओम प्रकाश साव के ऊपर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया। आरोप पूर्व सदर आजाद मिया के पुत्र राजू इराकी एवं शेरू इराकी पर लगा है। भुक्तभोगी की लिखित शिकायत के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस ने राजू इराकी को जेल भेज दिया है।
पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को शेरू इराकी ने अग़वा कर निकाह कर लिया था। इसके बाद  से ही दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को वह अपने दरवाजे पर सोया था की राजू इराकी अपने दर्जन भर युवकों के साथ वहां आया और हमला कर दिया।
जोड़ापोखर थाना प्रभारी का कहना है की युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला जियलगोरा 16 नम्बर में है। दोनों ने शादी कर लिया है। दोनों के परिवार के बीच पहले  से झगड़ा चल रहा है। राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
