ऑपरेशन सिंदूर को कांग्रेस ने देशहित में दिया पूरा समर्थन : अजय दुबे  

Advertisements

ऑपरेशन सिंदूर को कांग्रेस ने देशहित में दिया पूरा समर्थन : अजय दुबे  

सैनिकों के सम्मान में धनबाद में कांग्रेस ने की जय हिंद सभा, शहीद शहीद शशिकांत पांडेय और इशरार खान के माता-पिता समेत पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित 

डीजे न्यूज, धनबाद : प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा है कि पहलगांव आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के आपरेशन सिंदूर को देशहित में कांग्रेस ने अपना पूरा समर्थन दिया। भारत सरकार के हर निर्णय का समर्थन किया। लेकिन, इस बहाने किए जाने वाली वोट की राजनीति से दूर रहना चाहिए। देश हित के सवाल पर कांग्रेस कभी भी राजनीति नहीं करती है। अजय दुबे ने यह बातें बुधवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव विवाह भवन में जिला कांग्रेस की जय हिंद सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं। अजय दुबे जय हिंद सभा के पर्यवेक्षक भी हैं। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की।

इस मौके पर अजय कुमार दुबे ने कहा कि कांग्रेस जय हिंद सभा कर भारतीय सेना का सम्मान कर रही है। आज की सभा में उपस्थित दोनों शहीदों के पिता ने जो भी विचार रखे हैं, उसकी हम सभी सरहाना करते हैं। उन्होंने कहा कि हमे अपनी सेना पर गर्व है। सेना हमारा मनोबल बढ़ाती है। जिस तरह सेना कर्तव्य निष्ठा से अपने देश की सीमा की रच्छा करती है हम सभी को भी उसी भाव से देश की सेवा सत्य निष्ठा से करनी चाहिए। हमें जरूरत है उनके त्याग को समझने की। हम अपने सेना के साहस और उसकी बहादुरी और बलिदान के लिए सच्चे हृदय से उनका सम्मान करते हैं। साथ ही सभा में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों के प्रति भी आभार प्रकट करते हैं।

शहीद शशिकांत पांडेय और इशरार खान के माता-पिता समेत पूर्व सैनिकों को किया सम्मनित

सभा में झरिया निवासी अमर शहीद शशिकांत पांडेय के पिता राजेश्वर पांडेय, माता ललिता देवी और शहीद मो इशरार खान के पिता आजाद खान, माता खैरून निशा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, रामनाथ मिश्रा, आलोक कुमार, अवधेश द्विवेदी, पंकज कुमार चौधरी, संतोष कुमार, हराधन तिवारी, उत्तम साव, दीपक नाराज, सिविल सोसाइटी समाजिक संस्थान मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष शर्मा, बंगाली वेल्फेयर सोसाइटीज एवं मधुमिता फाउंडेशन के गोपाल भट्टाचार्य, हयूमिटी हेल्फ सेंटर के संस्थापक गौतम मंडल को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जय हिंद सभा को संबोधित करते हुए कहा कर्नल शौफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों और आतंकवादियों की बहन बेटी बताने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री भाजपा नेता विजय शाह ने देश को शर्मशार किया है। संतोष सिंह ने कहा सुरक्षा एजेंसी के पास आंतकी हमले का इनपुट था मगर केंद्र सरकार ने पहलगाम के सैलानियों की सुरक्षा कि व्यवस्था नहीं की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेवा के शौर्य एवं प्रोग्राम पराक्रम के प्रति धनबाद जिला कांग्रेस जय हिंद सभा का आयोजन कर सैनिकों का सम्मान कर सराहनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन धनबाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया। राष्ट्रीय गीत के बाद कार्यक्रम समाप्त किया गया। जय हिंद सभा में शमशेर आलम, बैभव सिन्हा, मनोज यादव, रविरंजन सिंह, दुर्गा दास, रामगोपाल भुवानिया, नवनीत नीरज, प्रभात सुरोलिया, सीता राणा, कुमार गौरव उर्फ सोनू, जहीर अंसारी, राजेश्वर यादव, दिनेश यादव, मनोज सिंह, दिपक सिंह, योगेन्द्र सिंह योगी, बीके सिंह, राजेश राम, महेंद्र दुबे, कालीचरण यादव, रमेश जिंदल, प्रीतम रवानी, गोपाल कृष्ण चौधरी, कयूम खान, देवेन्द्र कुमार, इरफान खान चौधरी, शाहिद कमर, मृत्युंजय सिंह मधुसूदन मोदक, मनोज कुमार हाड़ी, डीएन यादव, शशि भूषण नाथ तिवारी, गुडडू खान, जियाउल हुसैन, श्याम कुमार साव, शहाबुद्दीन अंसारी, मुकेश प्रसाद, रणजीत पांडेय, इंदु अंसारी, प्रमोद यादव, गंगा बाल्मीकि, योगेश रजक, अजय कुमार, प्रदीप पांडेय, पूर्णेदु सिंह, शांति दास, राजेंद्र कुमार अनिल झा, आशीष सिन्हा, मधुसूदन सिंह चौधरी, संजय जयसवाल, श्रीराम चौरसिया, दिनेश पासवान, मसूद आलम, नवीन पासवान, गैरूल हसन, माली गोप, शशिनाथ तिवारी, शाहरुख खान, भोला राम, अशोक मालाकार, अनिल सिंह, रविन्द्र भारती, सुभाष सिंह, रामजी भगत, संजय चौहान, रामजी सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी व पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top