ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर धनबाद के भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं ने जताया गर्व और आभार

Advertisements

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर धनबाद के भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं ने जताया गर्व और आभार

डीजे न्यूज, धनबाद:

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर एवं ग्रामीण जिला के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को धनबाद कंबाइंड बिल्डिंग से शहीद रणधीर वर्मा चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देश के वीर जवानों के प्रति आभार जताया गया।‌‌

तिरंगा यात्रा में धनबाद के सांसद ढुलू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह ,बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, संजय झा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के भेटरन रविंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष रामनाथ मिश्रा, उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, बालमुकुंद शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, विजन कांति मुखर्जी, निर्मला सिंह, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका, सचिव अजय नारायण लाल, बिनोद गुप्ता, विकास कंधवे आदि शामिल थे। आम लोग एवं पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम ,जय हिंद, सशस्त्र बल जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद का गगनचुंबी नारा लगाते पूरे जोश के साथ चल रहे थे।

शहीद रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर तिरंगा यात्रा सभा में तब्दील हो गई।

इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी सेवा के साथ खड़ा है तो कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है। राहुल गांधी देश के साथ और सरकार के हर कदम के साथ चलने का केवल दंभ भर रहे हैं जबकि कांग्रेसी नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा, सुप्रिया त्रिनेत्र लगातार भारतीय सैन्य क्षमता पर प्रश्न करते हुए देश का अपमान कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता के साथ हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में उनके वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक “एक राष्ट्र एक तिरंगा “यही हमारी पहचान है। यह भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है। आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर उसकी हेकड़ी वीर जवानों ने निकालने का कार्य किया है। उनकी वीरता को हम सैलूट करते हैं।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने सभी देशवासियों का सीना चौड़ा कर दिया है। भारतीय सेना ने इतिहास रचने का कार्य किया है। पीएम के नेतृत्व में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देकर यह दिखा दिया कि यह नया भारत है। शब्दों से नहीं नीतियों से जवाब देता है। वैश्विक मंच पर भारतीय ताकत का सकारात्मक संदेश पहुंचा है। यह मोदी का भारत है जहां हम हर सिपाही के साथ खड़े हैं। सेवा के शौर्य प्रकरण से देश गौरवान्वित है। भारत की सेवा हमारा अभिमान है। विधायक ने आगे कहा कि आज भारत सुरक्षित हाथों में है।‌

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि मोदी जैसे नेतृत्व क्षमता के रहते भारत पर जो बुरी निगाहें रखेगा तो उसे ऐसा ही मुहतोड़ जवाब मिलेगा। आज का यह तिरंगा यात्रा हमारे सैन्य बलों के सम्मान और भारत के शौर्य को समर्पित है।

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि‌ हर हाथ में तिरंगा हर दिल में भारत, भारत की सामरिक शक्ति का अब पूरी दुनिया लोहा मान रही है। दुश्मन को इसी भाषा में जवाब मिलेगा। भारत से जो भी टकराएगा उसकी यही परिणति होगी।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना को धन्यवाद कहने का प्रयास है। हर नागरिक को सेना पर गर्व है और हम सभी भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं।

महानगर अध्यक्ष श्रवन राय ने भारतीय सेना को नमन करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

संबोधित करने वालों में सिंदरी की प्रत्याशी रही तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, रमेश राही, सत्येंद्र कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के  रविंद्र कुमार सिंह ,अध्यक्ष रामनाथ मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, बालमुकुंद शर्मा ,देवेंद्र कुमार सिंह, विजय कांति मुखर्जी, दिनेश मोदक, अशोक कुमार यादव , चेतन गोयनका, अजय नारायण लाल आदि थे। तिरंगा यात्रा में मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, बलदेव महतो, निताई राजवार, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, मनोज मिश्रा, महेश पासवान, वीरेंद्र हाँसदा, अनिल कुमार, निर्मला सिंह, ज्ञान रंजन सिन्हा, रूपेश सिन्हा, फूल जोशी, धरणीधर मंडल, मोहन कुंभकार, शेखर सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी, नीरज निखिल, हरगोविंद पाठक भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल,  अभय जायसवाल, मनोज मिश्रा, रीता यादव,  अभिमन्यु कुमार, विभा रानी सिंह , सोनी सिंह, गीता सिंह,  रुमकी गुप्ता, राजेश चौधरी, शिल्पी घोष, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्त, बच्चा गिरी, किशोर मंडल, संजय कुशवाहा, सनी रवानी, कृष्णा रावत, मनोज मालाकार ,अमरजीत कुमार, रवि सिन्हा, तमाल राय, अवधेश शाह, सूरज पासवान, प्रकाश बाउरी, मनोज सिंह, आशीष मुखर्जी, संजय महतो, उमेश सिंह, अर्जुन निषाद, मिथिलेश राम, अजय कुमार दास ,अवधेश शाह, दिनेश रवानी, राजू शर्मा, मौसम सिंह, संजीत सिंह, संजय कुशवाहा, मनोज रिंकू, हुलास दास, सत्येंद्र ओझा, रंजीत सिंह बिल्लू , विजय दास, विकास महतो ,काजल नाग, भूपेंद्र सिंह, विजय सिंह ,अरविंद सिंह, रणजीत सिंह बृहस्पति पासवान वीरांची सिंह ,विश्वजीत मुखर्जी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial