Advertisements




ऑनलाइन परीक्षा में 192 हुए शामिल

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डंगेपाड़ा में गुरुवार को शिक्षकों का टीचर नीड एसेसमेंट ऑनलाइन परीक्षा आयोजित किया गया। प्रथम पाली में 106 शिक्षकों में से 103 ने परीक्षा में भाग लिया वही द्वितीय पाली में 90 में से 89 शामिल हुए। धनबाद के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शंभूदत्त मिश्र ने बलियापुर पहुंचकर परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा को संपन्न कराने में बलियापुर के बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, सीआरपी नारायण पंडित, मोहम्मद हन्नान अख्तर, जमाल अख्तर, शंकर चंद्र गोराय, तारिणी रवानी, संजय कुमार महतो, दिनेश कुमार महतो आदि का योगदान रहा।




