ऑलचिकी भाषा में क्विज प्रतियोगिता, सफल बच्चों को किया गया सम्मानित

Advertisements

ऑलचिकी भाषा में क्विज प्रतियोगिता, सफल बच्चों को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

विश्व आदिवासी दिवस पर शनिवार को खेरवाल जुमीद गांवता के बैनर तले प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर के मैदान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन समेत देश की आजादी के लिए तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले महान विभूतियों को याद किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ग ई।  वक्ताओं ने कहा कि आदिवासियों की अस्मिता झारखंड के जल, जंगल, जमीन से जुड़ा है। ऐसी स्थिति में इसकी रक्षा हेतु सभी को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान ऑलचिकी भाषा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पंचम से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें सफल सुभाष सोरेन, सनिका किस्को, हेमा कुमारी, शिवनाथ सोरेन, साक्षी सोरेन एवं संजय सोरेन को पुरस्कृत किया गया।

मौके पर देवनारायण सोरेन, महेश्वर मुर्मू, राजकुमार हेंब्रम, चंद्रकांत मुर्मू, सुरेश बास्की, रविश्वरार मरांडी, रतन मरांडी, सूरजकांत सोरेन, नमिता हांसदा, अनिल किस्को, मंजिला हांसदा समेत काफी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top