
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में कतरास के अनंत श्रीकृष्णा सफल
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : कतरास के रानीबाजार निवासी अनंत श्रीकृष्णा ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफलता हासिल की है। अनंत बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा तथा प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिवानी झा के पुत्र हैं। बता दें कि बैंगलोर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के बाद अनंत ने सिंगापुर से एमबीए किया। इसके बाद बैंगलोर, हैदराबाद, मेलबोर्न ( ऑस्ट्रेलिया), शंघाई (चीन) में वर्षो तक अपनी सेवा देने के उपरांत उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की। अपने पहले प्रयास में ही अनंत ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफलता हासिल की है। इस सफलता पर डॉ विश्वनाथ चौधरी, उषा चौधरी, बी.के. मिश्रा, साधना मिश्रा, डॉ नेहा प्रियदर्शिनी, डॉ धीरज चौधरी, कविता झा, प्रभात मिश्रा, प्रदीप झा, सानू झा, डॉ ममता, डॉ विमल कुमार, डॉ साधना, डॉ नीतू सहाय, उदय कुमार सिंह, कृष्णा अग्रवाल, जयकांत प्रसाद सिंह, अनुज सिन्हा, शंकर चौहान, विनोद सिंह, गौतम मंडल, दीपक मिश्रा, मुन्ना झा, धीरज सिंह, अमित पासवान, धीरेन रजवार, अविनाश कुमार, राजू दत्ता, बीरेंद्र यादव, राकेश प्रजापति, छोटेलाल गोप, नरेश कुमार, रंजीत लहरी, गोलू कुमार, धर्मेंद्र रोहितवाल आदि ने बधाई दी है।