




ओल चिकी संताली लिपि के 100 वर्ष हुए पूरे

29 को जमशेदपुर में मनाया जाएगा शताब्दी समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल
सूर्य सिंह बेसरा को उत्कृष्ट साहित्य सम्मान दिया जाएगा
डीजे न्यूज, जमशेदपुर: ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन (आईसवा) द्वारा आयोजित ओल चिकी संताली लिपि के 100 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष में शताब्दी समारोह का आयोजन 29 दिसंबर को जमशेदपुर स्थित करनडीह में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।
“पारसि सिंग चांदो” पंडित रघुनाथ मुर्मू के द्वारा सन् 1925 मे संताली भाषा के लिए” ओलचिकि ” लिपि का आविष्कार किया गया था। 2025 में उसकी 100 साल पूरी हो रही है। उसी के उपलक्ष मे सूर्य सिंह बेसरा को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कर कमलों से उत्कृष्ट साहित्य सम्मान से विभूषित किया जाएगा। उस दिन सूर्य सिंह बेसरा के लिए स्वर्णिम दिन होगा, जो उन्होंने अपने संघर्ष जीवन का 50 वर्ष तथा 70 साल की उम्र भी पूरा कर रहे है।
सूर्य सिंह बेसरा एक बहु आयामी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व है, जो “फाइटर और राइटर” भी है। बेसरा झारखण्ड राज्य निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने 1986 में “ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन” (आजसू) का गठन कर 1989 में 72 घंटे झारखंड बंद के परिणामस्वरूप तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में झारखंड आंदोलन के इतिहास में पहली बार झारखंड अलग राज्य मुद्दे पर दिल्ली वार्ता का नेतृत्व प्रदान किया। वे पहले विधायक थे, जिन्होंने झारखंड राज्य की मांग पर बिहार विधानसभा से त्याग पत्र दिया था। सूर्य सिंह बेसरा 1986 में रांची विश्व विद्यालय के अंतर्गत “जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग” रांची से संताली भाषा में “स्नातकोत्तर” मास्टर डिग्री पास किया था। उन्होंने 2004 में “जानाम दिशोम झाड़खंड ” नामक संताली कविता में एक पुस्तक प्रकाशित किया था। उसी वर्ष उन्होंने कबीर अमृतवाणी गीत के तर्ज पर “बेसरा बिनती” (संताली अमृतवाणी) की रचना की थी, जिसके गायक संताली लता रानी मारडी द्वारा सुर संगीत प्रस्तुति की गई थी, जो टी सिरीज़ द्वारा प्रचारित और प्रसारित किया गया है। विश्व कवि रविन्द्र नाथ ठाकुर द्वारा रचित 1913 में नोबेल पुरष्कृत ” गीतांजलि” का संताली में 2013 में अनुदित कर सूर्य सिंह बेसरा ने एक अविस्मरणीय कृति की है, सिर्फ यही नहीं बल्कि डॉ हरि वंश राय बच्चन की महाकाव्य” मधु शाला ” का संताली में अनुवाद किया है। इन कीर्तिमान के वजह से सूर्य सिंह बेसरा को 2017 में साहित्य अकादेमी नई दिल्ली द्वारा अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित कर गर्व हासिल किया है। बेसरा ने 2015 में “ख़बर कागज़” नामक संताली में दैनिक अखबार जमशेदपुर से प्रकाशित कर विश्व रिकार्ड बनाया है। सिर्फ यही नहीं बल्कि उन्होंने 2017 में घाटशिला स्थित लेदा, दामपड़ा में ” संताल विश्वविद्यालय” की स्थापना किया है। बेसरा ने साहित्य जगत में अतुलनीय रचनाएं की हैं। संताली में उनमें से प्रमुख है _ बेसरा गालाअंग.. बिलीद बालांग ” , बेसरा थुति; आकिल पुथी, चेदग मोनेम नोंकाना, लंडायसेम भावनाया?, सूर्य सिंह बेसरा यह मानते है कि वे कोविड में (कोरोना काल) में मारनपाश्चात उनका पुनर्जन्म हुआ है.. उसी समय उन्होंने”चांदो सिरजोन हाहाड़ा गे” नामक एक आध्यात्मिक पुस्तक की रचना की है, जो अद्वितीय है। श्री बेसरा की दस उपलब्धियों के अलावे दस उपाधियां भी प्राप्त है, उनमें से प्रमुख है: झाड़खंड रत्न, भारत सेवा रत्न, झाड़खंड आंदोलनकारी सेनानी, उत्कृष्ट विधायक, विश्व संताली कवि, झाड़खंड राज्य निर्माता, और 2025 में उन्हें”भारत दिशोम माहली माझी पारगाना माहाल” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय माहालीआदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में” *धरती सिंग चांदो* ” का सम्मान देकर पद्मभूषित किया गया है।

