Advertisements



ओबी डंप करने के विरोध में लोगों ने किया काम ठप
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): बीसीसीएल के लोदना एरिया अन्तर्गत भुलन बरारी में संचालित सुशि आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा भुलन बरारी- डिगवाडीह मार्ग पर ओबी डम्प किए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार सुबह से ही आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी में गणेश साव ने बताया कि डिगवाडीह बाजार जाने के लिए एक मात्र रास्ता है। उक्त रास्ते से भुलन बरारी, बूढ़ी बांध के लोग पानी भरने जाते है। मंदिर जाने का एक मात्र रास्ता है यही है, जिसे बन्द कर दिया गया है। जब तक रास्ता नही दिया जायेगा तब तक काम बंद रहेगा।
प्रदर्शनकारियो में रोहित बिंद, चंदन दास, ताहिर अंसारी, सनोज तिवारी, सूरज यादव, अबी देवी, संदीप पाण्डेय आदि शामिल हैं।