Advertisements




न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

डीजे न्यूज, रांची:
राजभवन में बुधवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) के रूप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

