




नवयुवक समिति हंडाडीह, पचंबा एवं महेशलुंडी मंडल की संयुक्त बैठक, 113वें अधिवेशन की तैयारियां तेज
डीजे न्यूज, पचंबा, गिरिडीह :
पचंबा स्थित तुलसी वेंकटेश विवाह भवन में केंद्रीय नवयुवक समिति के नेतृत्व में हंडाडीह मंडल, पचंबा मंडल एवं महेशलुंडी मंडल की नवयुवक समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 113वें अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अधिवेशन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, हरिमोहन कंधवे, प्रतीक बड़गवे, सचिव अतुल सेठ, संगठन मंत्री निर्णय लोहनी, उपसचिव पंकज सेठ, सुमित सेठ, जितेंद्र सेठ, अमर गुप्ता, रक्तदान प्रभारी राकेश तर्वे, कार्यक्रम संयोजक मंत्री प्रतीक गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी अभय कंधवे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही तीनों मंडलों की नवयुवक समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सैकड़ों युवा साथियों ने बैठक में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
बैठक में आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले 113वें अधिवेशन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा सभी युवाओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस बैठक में सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि 113वें अधिवेशन को भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।



