नवनियुक्त शिक्षकों की समस्याओं पर अजाप्टा हुसैनाबाद की बैठक, वेतन भुगतान पर मंथन 

Advertisements

नवनियुक्त शिक्षकों की समस्याओं पर अजाप्टा हुसैनाबाद की बैठक, वेतन भुगतान पर मंथन 

डीजे न्यूज, हुसैनाबाद,पलामू : अजाप्टा हुसैनाबाद के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। पूर्वाह्न में नवपदस्थापित BEEO सह एरिया ऑफिसर का संघ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान दर्जनों शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन भी किया गया।

अपराह्न 3:30 बजे संघ की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई नवनियुक्त शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सेवा पुस्तिका संधारण के लिए दस्तावेज जमा किए गए।

बैठक में नवनियुक्त शिक्षकों ने वेतन भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह राज्यस्तरीय मामला है और इसे प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वेतन भुगतान जल्द शुरू कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

साथ ही यह भी कहा गया कि जैसे ही वेतन भुगतान प्रक्रिया शुरू होगी, शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का संधारण कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, प्रखंड कोषाध्यक्ष जितेन्द्र राम, जिला संगठन सचिव सुरेंद्र राम, संस्थापक सदस्य सैयद शाने अहमद सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top