नवनिर्मित मां मनसा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा

Advertisements

नवनिर्मित मां मनसा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बिरसिंहपुर पंचायत अंर्तगत शीतलपुर के पाल टोला में नवनिर्मित मां मनसा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई।  मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एवं युवतियां कलश लेकर सरिशाकुंडी दामोदर नदी घाट पहुंची। जहां पंडित मदन मिश्रा एवं तरुण मिश्रा ने पूजा अर्चना के साथ कलश में पानी भरवाया। मां मनसा की जय घोष के साथ महिलाएं एवं युवतियां कालीपुर कुस बेरिया आदि का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई ।
कलश यात्रा में भाजपा नेत्री तारा देवी, उप प्रमुख आशा देवी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, रमेश कुमार राही, हरे कृष्णा महतो, रमेश पाल, साधन पाल, राजन मालाकार राजेश पाल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top