नुनुडीह में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी 

Advertisements

नुनुडीह में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:

सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह निवासी अमर गोराई की 30 वर्षीय पत्नी रानी गोराई ने बाथरूम में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।परिजनों ने उसे इलाज के लिए जामाडोबा अस्पताल ले ग ए, जहां चिकिसकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर उसकी मौत खबर सुनकर गिरिडीह जिला के पचंबा थाना अंर्तगत करबाड़ी से मृतका के मायके वाले अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मायके वाले

मृतका के पति सहित परिवार के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

मृतका की मां गुड़िया देवी ने कहा कि रानी की शादी 2 वर्ष पूर्व नुनुडीह निवासी अमर गिराई से हुई थी। शादी के बाद से ही 5 लाख रुपये दहेज के लिए ससुरालवाले मृतका पर दवाब बनाना शुरू कर दिया। गरीबी के कारण दहेज नहीं देने पर परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर आत्महत्या के लिए प्रेरित किया है।

सुदामडीह थाना के अनुसंधानकर्ता मार्शल पूर्ति ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।  पोस्टमार्टम के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top