Advertisements


नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): आमटाल पंचायत अंतर्गत बूढ़ा शिव मंदिर के समीप बुधवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
शुभारंभ मुखिया संजय गोराई ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विधान चक्रवर्ती, उज्जवल दे , सत्यजीत चंद्र, आनंद गोराई, वार्ड सदस्य ललिता चंद्र, बिट्टू देवी, पार्वती देवी, आशा देवी, कल्याणी देवी, सीमा कुमारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
