नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Advertisements

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में बुधवार को कॉलेज की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नशा के सेवन से होने वाली सामाजिक एवं व्यक्तिगत क्षति के बारे में चर्चा किया गया। नशाखोरी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति रैली भी निकल गई जो कॉलोनी के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। मौके पर बलियापुर के सीओ मुरारी नायक, झरिया के सीओ मनोज कुमार, सीडीपीओ अलका रानी, प्राचार्य निलेश कुमार सिंह, महिला सामाजिक कार्यकर्ता सीमा देवी , मितुल मिश्रा, बबीता झा, सीमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी , अर्चना, शकुंतला, देवकी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top