Advertisements





नमाजियों ने अदा की जुम्मे की आखिरी नमाज
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): ईद उल फितर के त्यौहार को लेकर बलियापुर के मुसलमान भाइयों में काफी उत्साह है। रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। वही शनिवार को ईद उल फितर का त्यौहार मनाने को लेकर बलियापुर बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ देखी गई। ईद उल फितर का त्यौहार मनाने के लिए लोगों द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद का त्यौहार मनाने के लिए प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। ईद के मद्देनजर बलियापुर बाजार चौक समेत क्षेत्र के विभिन्न गांव में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।



