नल-जल योजना बनी मजाक, पानी के लिए तरस रहे बेड़ा नियामतपुर के ग्रामीण

नल-जल योजना बनी मजाक, पानी के लिए तरस रहे बेड़ा नियामतपुर के ग्रामीण

डीजे न्यूज, बलियापुर, (धनबाद) :

बेड़ा नियामतपुर गांव के ग्रामीणों की प्यास बुझाने की सरकारी योजना नल-जल, अब मजाक बन कर रह गई है। गर्मी की तपती दोपहरों में गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन नल से एक बूंद भी पानी नहीं टपका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है। एक साल पूर्व टेस्टिंग की गई थी, लेकिन पानी गांव में नहीं पहुंचा। कई जगह अब भी पाइप नहीं बिछे हैं, और जहां बिछे हैं वहां भी पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई।

पंचायत के मुखिया उत्तम चौबे ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को पत्र लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव में एक सोलर जल टंकी तीन साल से खराब पड़ी है। गांव की आबादी 1500 से अधिक है, लेकिन लोग केवल दो चापाकलों से किसी तरह गुजारा कर रहे हैं।

प्रदर्शन में नसीम खान, सलीम खान, बाबर खान, अब्दुल शेख, इश्तिहार खान, आमिर खान, निजाम खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। सभी ने प्रशासन से मांग की कि नल-जल योजना का अधूरा कार्य शीघ्र पूरा कर पानी की किल्लत से राहत दिलाई जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top