नियोजन व प्रदूषण को लेकर मधुबन कोल वॉशरी में आजसू का चक्का जाम आंदोलन शुरू 

Advertisements

नियोजन व प्रदूषण को लेकर मधुबन कोल वॉशरी में आजसू का चक्का जाम आंदोलन शुरू 

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद) :  ब्लॉक टू क्षेत्र अंतर्गत संचालित मधुबन कोल वॉशरी के लोडिंग प्वाइंट पर शनिवार सुबह से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने आजसू पार्टी के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना और चक्का जाम आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलनकारी युवाओं ने नियोजन, प्रदूषण रोकथाम और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लोडिंग व ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह बाधित कर दिया। सुबह लगभग दस बजे से शुरू हुए इस आंदोलन में युवाओं ने आरोप लगाया कि वॉशरी से होने वाले प्रदूषण से ग्रामीण प्रभावित हैं, लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने बताया कि इस मुद्दे पर सांसद ने बीसीसीएल प्रबंधन से वार्ता भी की थी, लेकिन प्रबंधन टालमटोल की नीति अपनाते हुए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने नियोजन की मांग करने वाले कई बेरोजगार युवाओं पर झूठे केस दर्ज कर जेल भेजा है, लेकिन इस बार आंदोलन आर-पार का होगा। या तो युवाओं को रोजगार देना होगा। रवानी ने स्पष्ट किया कि जब तक स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलता और प्रदूषण रोकथाम की व्यवस्था नहीं होती, तब तक काम बंद रहेगा।  धरना स्थल पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो, खानू महतो, राजेश महतो, शंकर महतो, महावीर लोहार, अशोक महतो, मनोज महतो, किशुन महतो, मुकेश कुमार, पांडव लोहार, पंकज कुमार, अरुण कुमार, अजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top