नियमित दवा सेवन से फाइलेरिया से बचाव संभव 

Advertisements

नियमित दवा सेवन से फाइलेरिया से बचाव संभव

 

मध्य विद्यालय कर्णपुरा और मध्य विद्यालय कुम्हारलालो में चला जागरूकता अभियान

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : जिले भर में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पीरटांड़ प्रखंड में भी जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय कर्णपुरा और मध्य विद्यालय कुम्हारलालो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच जागरूकता पर्चियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाइलेरिया से बचाव के उपाय, समय-समय पर दवा सेवन, उचित शारीरिक स्वच्छता एवं सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि नियमित दवा सेवन से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

मौके पर मौजूद पिरामल फाउंडेशन के किशुन शर्मा ने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि देश से फाइलेरिया जैसी बीमार जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top