निरसा में ईसीएल क्वार्टर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका परिजन कीर्तन में गए थे, घर लौटने पर मिला खून से लथपथ शव

Advertisements

निरसा में ईसीएल क्वार्टर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

परिजन कीर्तन में गए थे, घर लौटने पर मिला खून से लथपथ शव

डीजे न्यूज, धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति कॉलोनी स्थित ईसीएल क्वार्टर में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान काजल राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

काजल राय देर शाम अपने क्वार्टर पहुंचे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास के गांव में कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। रातभर युवक घर में अकेला था। रविवार सुबह जब परिजन कीर्तन से लौटे और घर का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। काजल राय खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top