निर्धारित समय में मिड डे मील का खर्च सुनिश्चित करने का निर्देश

Advertisements

निर्धारित समय में मिड डे मील का खर्च सुनिश्चित करने का निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: डीसी आदित्य रंजन ने जिला शिक्षा अधीक्षक को मिड डे मील के लिए केन्द्र व राज्य सरकार से प्राप्त आवंटन का खर्च निर्धारित समय में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीसी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत बजट के विरुद्ध मिड डे मील के लिए प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी के 1 लाख 27 हजार 722 छात्रों को 12 दिनों के लिए रागी हलवा या लड्डू देने के लिए जिला को केन्द्र व राज्य सरकार से प्राप्त 63 लाख 60 हजार 555 रुपए के आवंटन में से प्रखंडों को उपअवंटन कर दिया है।
इसमें धनबाद प्रखंड के 14856 बच्चों के लिए 7 लाख 39 हजार 829 रुपए, झरिया के 10376 बच्चों के लिए 5 लाख 16 हजार 725, बलियापुर के 9721 बच्चों के लिए 4 लाख 84 हजार 106, गोविंदपुर के 20771 बच्चों के लिए 10 लाख 34 हजार 396, निरसा के 24785 बच्चों के लिए 12 लाख 34 हजार 293, टुंडी के 13067 बच्चों के लिए 6 लाख 50 हजार 737, पूर्वी टुंडी के 5469 बच्चों के लिए 2 लाख 72 हजार 356, तोपचांची के 10513 बच्चों के लिए 5 लाख 23 हजार 547 तथा बाघमारा प्रखंड के 18164 बच्चों के लिए 9 लाख 4 हजार 567 रुपए का आवंटन किया है। उन्होंने बताया कि 46 दिन के मिड डे मील के लिए प्रखंडों को 4 करोड़ 49 लाख 42 हजार 569 रुपए का उप आवंटन किया है। इसमें धनबाद प्रखंड को 52 लाख 51 हजार 848 रुपए, झरिया को 37 लाख 29 हजार 746 रुपए, बलियापुर को 34 लाख 26 हजार 904, गोविंदपुर को 72 लाख 73 हजार 556, निरसा 87 लाख 30 हजार 761, टुंडी को 45 लाख 16 हजार 134, पूर्वी टुंडी को 18 लाख 69 हजार 708, तोपचांची को 37 लाख 51 हजार 833 तथा बाघमारा प्रखंड को 63 लाख 92 हजार 079 रुपए का उप आवंटन किया है।

उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधीक्षक को मिड डे मील के लिए केन्द्र व राज्य सरकार से प्राप्त आवंटन का खर्च निर्धारित समय में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top