निर्भीक होकर डालें वोट : रामनिवास यादव

Advertisements

निर्भीक होकर डालें वोट : रामनिवास यादव
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने नगर निकाय क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत तथा धनवार नगर पंचायत के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान 23 फरवरी को प्रातः 07 बजे से सायं 05 बजे तक संपन्न होगा।
उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सशक्त एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था का निर्माण संभव है। सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा, सुविधा और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं मतदान करें और अपने परिवारजनों, मित्रों तथा पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। एक-एक वोट क्षेत्र के विकास और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अंत में उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी जागरूक नागरिक बनकर लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्य का भी निर्वहन करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top