निःशुल्क शिविर में दो सौ मरीजों की जांच, 40 यूनिट रक्त संग्रह

Advertisements

निःशुल्क शिविर में दो सौ मरीजों की जांच, 40 यूनिट रक्त संग्रह

मर्सी हॉस्पिटल ने केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के साथ लगाया स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के पहले मल्टी स्पेशलिटी मर्सी हॉस्पिटल एवं केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तुलाडीह, भरकट्टा स्थित सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन माहुरी युवा मंच, भरकट्टा द्वारा किया गया। शिविर में कुल 200 मरीजों की जांच की गई।

इस दौरान जनरल फिजिशियन डॉ. पीएच मिश्रा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहाबादी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रईसुद्दीन तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका ने अपनी सेवाएँ देते हुए मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं सुझाव दिए।

शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। डॉक्टरों ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, दंत स्वास्थ्य, हड्डी रोग तथा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया। साथ ही रक्तदान के महत्व पर भी लोगों को जागरुक किया गया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाए ँ पहुँचाना और समय रहते बीमारियो ं की पहचान करना है।

स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य मे ं भी इस तरह के सामाजिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top