Advertisements


























































निगरानी समिति की बैठक में समस्याओं के निराकरण पर जोर

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): महुदा महाविद्यालय महुदा निगरानी समिति की बैठक बुधवार को शिव शक्ति धाम भुरुंगिया में किया गया। अध्यक्षता सिंगड़ा पंचायत के मुखिया सूर्यकान्त महतो ने की। संचालन भोला प्रमाणिक ने किया। अधिवक्ता निर्मल कुमार रवानी ने कहा की कॉलेज में निगरानी समिति का गठन तो कर दिया गया, लेकिन अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कॉलेज के अंदर और जो भी समस्याएं है उसका समाधान करना है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, प्रदीप महतो , अब्दुल समद अंसारी , उगा कुमारी, किशुन लाल महतो, कैलाश रवानी , सुरेश सिंह , मनोज महतो, कौशल महतो , गुडू बाबा , मनोहर महतो , प्रो सुरेश कुमार रजक , प्रो भरत महतो , प्रो आदित्य, सुचित रवानी के अलावे कई लोग मौजूद थे।



