
निचितपुर टू पंचायत में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
नारी शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को निचितपुर टू पंचायत में रैली निकाली ग ई। रैली में शामिल महिलाएं हाथों में बच्चों को भेजो स्कूल नहीं तो होगी भारी भूल, हम सबने ठाना है नशामुक्त गांव बनाना है, शुरु करो शिक्षा का अभियान जो लाये जीवन में अभिमान, लिंग परीक्षण बंद करो, हम सबकी है यही पुकार नशा जुआ का हो बहिष्कार, बेटी नहीं तो बहु कहां से लाओगे लिखी तख्तियां लिए चल रही थी। ट्रस्ट की अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि शिक्षित समाज का निर्माण व महिला उत्थान को लेकर ट्रस्ट का गठन किया गया है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर शिक्षित व स्वच्छ समाज का निर्माण करना है। रैली में अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव रीना देवी, पुष्पा देवी, सुमंती देवी, रेखा देवी, सावित्री देवी, गुड्डी कुमारी, सोनिया देवी, पिंकी देवी, कौशल्या देवी, बिंदु देवी, सुमित्रा देवी, अनिता देवी, मीना देवी आदि शामिल थीं।