निचितपुर में मनी विनोद जयंती

Advertisements

निचितपुर में मनी विनोद जयंती
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): विनोद बिहारी स्मारक उच्च विद्यालय निचितपुर में मंगलवार को झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा की जहां राज्य सरकार चार हजार सरकारी स्कूल को बंद कर दिया है। वही इस ग्रामीण क्षेत्र मे शिक्षा का अलख जगा रहा है ये स्कूल। स्कूल में अगर कुछ कमी है उसकी सूची बनाकर दें, उसे पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि यह विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और जलेश्वर महतो ने संयुक्त रूप कंप्यूटर कक्ष का उद्धाटन किया। मौके पर बीडिओ लक्ष्मण यादव, रमेश प्रसास, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह, बाघमारा बीस सूत्री अध्यक्ष लगनदेव यादव, जेके झा, मुकेश कुमार राय, इन्दल यादव, दयाल महतो, कई पंचायत के मुखिया , दयाल महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top