नगरपालिका चुनाव पीठासीन व प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, मतदान प्रक्रिया व मतपेटिका संचालन पर विशेष फोकस

Advertisements

नगरपालिका चुनाव पीठासीन व प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, मतदान प्रक्रिया व मतपेटिका संचालन पर विशेष फोकस

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण स्थानीय हनी हॉली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह में अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्य में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों, चुनाव से जुड़ी आदर्श आचार संहिता/आदर्श स्थितियों, तथा मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। सभी कमरों में आदर्श मतदान केन्द्र का मॉडल फ्लैक्स के माध्यम से प्रदर्शित कर उसका महत्व एवं पदवार बैठने का क्रम विस्तारपूर्वक समझाया गया।

इसके साथ ही मतदान कार्य को अधिक प्रभावी बनाने हेतु मतपेटिका संचालन का विशेष डेमो भी कराया गया, जिससे सभी पदाधिकारी मतदान की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझ सकें।

QR कोड से ऑनलाइन मूल्यांकन

प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों का QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन आकलन किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों का सम्मिलित होना अनिवार्य रखा गया। उक्त आकलन के आधार पर आगामी प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इन अधिकारियों ने संभाला प्रशिक्षण नेतृत्व

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी मो० वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने किया।

प्रशिक्षण कोषांग की व्यवस्था में विजयेन्द्र सेठ, राम सिंह, भोला कुमार राय (BPO), अरविन्द कुमार राय (BPO), आलोक कुमार का सहयोग रहा। वहीं मास्टर ट्रेनर के रूप में आनन्द शंकर, आदित्य झा, मो० नौशाद, नवीन कुमार सहित अन्य प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top