



नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी प्रमंडलवार जिम्मेदारी

धनबाद प्रमंडल में विधायक राज सिन्हा को मिली अहम भूमिका
डीजे न्यूज, धनबाद: आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने प्रमंडलवार प्रभारी की नियुक्ति करते हुए संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा धनबाद प्रमंडल में सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
धनबाद प्रमंडल के लिए गठित प्रभारी टीम में विधायक राज सिन्हा के साथ डॉ. रविंद्र कुमार राय, पूर्व मंत्री अमर बाउरी एवं पूर्व विधायक विरंचि नारायण को भी शामिल किया गया है। पार्टी का मानना है कि अनुभवी, सांगठनिष्ठ एवं जनाधार वाले नेताओं को दायित्व सौंपने से चुनावी रणनीति को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।
जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, अजय निषाद, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, मंत्री रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन , महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, रामजीत भुइयां, मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, बसंती सिंह, राजाराम दत्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, मनोज गुप्ता, रंजय सिंह, गौतम चौधरी, बालमुकुंद राम, निर्मल प्रधान, अमरजीत कुमार, राजा राजपाल, मौसम सिंह, संजय कुशवाहा, ललन मिश्रा, शंभू सिंह, डी के सिंह , राजू मालाकार , संजीत सिंह
महेंद्र शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।
पार्टी द्वारा सभी प्रंडल प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करें तथा जनता के बीच भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से पहुंचाएं।



