नगर निकाय चुनाव:

Advertisements

नगर निकाय चुनाव:

मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 20 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त  आदित्य रंजन के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 20 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

डिस्पैच का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मुख्य प्रवेश द्वार, डिस्पैच सेंटर के अंदर वाले प्रवेश द्वार, विभिन्न कोषांग के पास, वाहनों के निकास द्वार, वाहन पड़ाव, सुरक्षित मतदान कर्मियों के पंडाल, मेन गेट के सामने, कुर्मिडीह मोड़ एवं विनोद बिहारी चौक के पास दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर 22 फरवरी को प्रातः 5:00 बजे से चुनाव सामग्री का डिस्पैच शुरू होगा।
—————————————
मतदान पदाधिकारियों के लिए चलेगी 15 रिंग बस

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त  आदित्य रंजन के निर्देश पर मतदान कर्मियों को मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर तक पहुंचाने के लिए 15 रिंग बस चलेगी।

गोविंदपुर, बलियापुर, बाघमारा, झरिया एवं निरसा से मतदान पदाधिकारियों को मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स तक पहुंचाने के लिए दो-दो एवं टुंडी, एगारकुंड, कलियासोल और पूर्वी टुंडी से मतदान कर्मियों को लाने के लिए एक-एक रिंग बस चलेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top