नगर निगम की खबरें:-

Advertisements

नगर निगम की खबरें:-
15वें वित्त आयोग से कार्यान्वित योजनाओं का किया भौतिक सत्यापन

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बुधवार को 15 वे वित्त आयोग के अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 22 के न्यू बैंक कॉलोनी तालाब से 8 लेन रोड वाया सुगियाडीह बस्ती बिग बाजार से 8 लेन और लिंक रोड तक कालीकृत सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त योजना पूर्ण हो चुकी है।
15वें वित्त आयोग  अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय कुसुंडा से महेश किराना स्टोर जलान फैक्ट्री वाया खरिकाबाद हरिजन बस्ती तक कालीकृत सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया एवं कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया गया।
रहमतगंज से अंसार नगर भारत चौक से कुम्हार पट्टी से दास टोला तक कालीकृत सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया गया।
————————————–
ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश

धनबाद: अभियंत्रण शाखा की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को नगर आयुक्त आशीष गंगवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सभी सहायक नगर आयुक्त, सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता एवं संबंधित सहायक उपस्थित  थे। बैठक के दौरान कार्यान्वित विभिन्न योजना की समीक्षा की गई एवं कार्य में तेजी लाते हुए ससमय कार्य को संपन्न करने का निर्देश दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top