नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

Advertisements

नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को कॉम्पेक्टर के पास हीरापुर में नगर निगम के समर्पित स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। विधायक राज सिन्हा तथा भाजपा के प्रदेश संगठन महामन्त्री कर्मवीर सिंह ने  महिला व पुरुष सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। नगर निगम के अर्जुन राम, मधुमिता एवं अन्य सुपर वाइजर उपस्थित थे।
मौके पर धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, जिला महामंत्री  मानस प्रसून , जिला मंत्री पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष  राजाराम दत्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान , मौसम सिंह , सत्येंद्र मिश्रा,कपूर रवानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संगठन महामन्त्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि ये सफाई कर्मचारी हमारे समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शहरों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में योगदान देते हैं।
इनकी मेहनत और समर्पण की सराहना करनी चाहिए और इन्हें सम्मानित करना चाहिए।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सफाई कर्मी समाज के असली हीरो हैं। वे दिन-रात मेहनत करके शहरों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाते हैं।
इनकी सेवाओं को पहचानना और इन्हें सम्मानित करना चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top