















































नगर निगम चुनाव को लेकर गिरिडीह में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला की ओर से एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक सोमवार को दोपहर 1:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, हरिचक, गिरिडीह में आयोजित होगी। बैठक को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस बैठक में पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय, धनबाद विधायक राज सिन्हा तथा पूर्व विधायक बिरंची नारायण की उपस्थिति रहेगी। बैठक में नगर निगम चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। भाजपा जिला कमेटी ने नगर निगम क्षेत्र में निवास कर रहे पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, निवर्तमान महापौर व उपमहापौर, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व वार्ड पार्षदों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर बैठक की गरिमा बढ़ाएं और संगठन को सशक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।
भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि नगर निगम चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी।



