नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन निगम कार्यालय और लोको टैंक तालाब का किया निरीक्षण गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

Advertisements

नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन निगम कार्यालय और लोको टैंक तालाब का किया निरीक्षण

गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने शुक्रवार को नगर निगम की दो बड़ी निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त सबसे पहले बिरसा मुंडा पार्क के सामने बन रहे नगर निगम कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने काम की गुणवत्ता की जानकारी संबंधित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता से ली और इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
उन्होंने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय अभियंताओं से ली। उन्होंने संबंधित संवेदक एवं अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।
देर शाम नगर आयुक्त द्वारा वार्ड संख्या 26 एवं 27 अंतर्गत लोको टैंक तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्य की गुणवत्ता से संबंधित जानकारी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता से ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित संवेदक एवं अभियंताओं को दिया गया। साथ ही कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि निगम की योजनाओं में गुणवत्ता से किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसपर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मौके पर नगर निगम के मुख्य अभियंता सहायक अभियंता कन्या अभियंता परामर्श रात्रि एजेंसी का प्रतिनिधि एवं संबंधित अभियंता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top