नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद विधायक ने स्थगित किया धरना

Advertisements

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद विधायक ने स्थगित किया धरना

डीजे न्यूज, धनबाद: जर्जर सड़क, नालियों के निर्माण सहित अन्य समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय के समीप विधायक राज सिन्हा के द्वारा दिया जा रहा धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। जनहित में विधायक राज के द्वारा उठाए गए इस कदम को प्रदेश भाजपा ने गंभीरता से ले लिया है। पार्टी ने धरना को मजबूती प्रदान करने हेतु तीन सदस्यीय समिति बनाई है। समिति में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता हैं। तीन‌ सदस्यीय समिति आज धरना स्थल पर पहुँचकर आंदोलन का समर्थन किया। तीनों विधायक राज सिन्हा के साथ धरना में बैठे।
इधर जनता के दबाव और विधायक राज के दृढ़ निश्चय के आगे नगर निगम प्रशासन को झुकना पड़ा। शाम को नगर आयुक्त रविराज शर्मा, उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, अभियंताओं की टीम के साथ धरना स्थल पर पहुँचे और विधायक की सभी प्रमुख मांगों को लिखित रूप से मान लिया गया।
लिखित आश्वासन नगर निगम द्वारा सौंपे जाने के उपरांत विधायक ने धरना को स्थगित किया तथा जनता की जीत को सलाम किया।
पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड की यह कैसी सरकार है कि पिछले छह वर्षों से ए सी बी जांच के नाम पर धनबाद की जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विधायक का यह संघर्ष पूरी भाजपा संगठन का संघर्ष है। नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ यह चेतावनी है कि जनता के हितों से खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने कहा कि
विकास बाधित करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। भाजपा जन-समस्याओं पर सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार है।
पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि
जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा ही सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक जवाब मांगने का साहस रखती है। विकास कार्यों में हो रही देरी अब और नहीं चलेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top