Advertisements

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने की खेती, कुदाल से मिट्टी काटा फिर धान का बिचड़ा खेत में फेंका
डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह:
राजनीतिक व्यस्तता के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पैतृक गांव कोदाईबांक में बुधवार को खेती की। इस दौरान मरांडी ने खेत में कुदाल से मिट्टी काटा और धान का बिचड़ा यानी बिहन को खेत में फेंक कर धान रोप रही महिलाओं की मदद भी की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने अपने सभी खेतों का मुआयना भी किया और अपने भाई व अन्य लोगों को कैसे खेती करनी है इसका भी नसीहत दिया।