नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत आठ साल बाद जेल से बाहर निकलेंगे पूर्व विधायक 

Advertisements

नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

आठ साल बाद जेल से बाहर निकलेंगे पूर्व विधायक

डीजे न्यूज, धनबाद : कांग्रेस नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर व अपने चचेरे भाई नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोपित झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने शुक्रवार को  जमानत दे दी है। संजीव सिंह करीब आठ साल बाद जेल से बाहर निकलेंगे। वह नीरज सिंह हत्याकांड में 2017 से जेल में बंद हैं। संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह झरिया से भाजपा विधायक हैं। संजीव सिंह के अधिवक्ता मो. जावेद ने सुप्रीम कोर्ट से संजीव को जमानत मिलने की पुष्टि की है।

विदित हो कि 22 मार्च 2017 की रात करीब आठ बजे नीरज सिंह व उनके तीन साथियों को स्टील गेट में गोलियों से छलनी कर दिया गया था। वह कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपने आवास रघुकुल लौट रहे थे। नीरज सिंह की हत्या के बाद हुए चुनाव में उनकी पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया से विधायक चुनी गई थी। इस बार हुए चुनाव में पूर्णिमा को हराकर रागिनी सिंह विधायक चुनी गई हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top