नीलम मिश्रा, शमशेर आलम समेत 11 प्रत्याशियों ने महापौर के पद के लिए किया नामांकन

Advertisements

नीलम मिश्रा, शमशेर आलम समेत 11 प्रत्याशियों ने महापौर के पद के लिए किया नामांकन

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव में महापौर के पद के लिए सोमवार को 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सभी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में डा. नीलम मिश्रा, शमशेर आलम अंसारी, लक्ष्मी देवी, रवि चौधरी, कृष्ण चंद्र सिंह राज, दिलीप कुमार, विनोद कुमार सिंह, डॉ सुशील कुमार, प्रकाश कुमार, मोहम्मद जावेद इकबाल एवं रवि बुंदेला शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top