



गणेश मिश्रा
नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाएगी: राज सिन्हा
डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी किए जाने पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में घोषित यह नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

सरोज सिंह
उन्होंने ने विशेष रूप से धनबाद जिले से प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम के सहयोग से झारखंड में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।
विधायक राज सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नई टीम के साथ मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाएं और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।



