



“नई राह” पत्रिका आमजनों को समर्पित
एके राय की जीवन पर आधारित है पत्रिका
डीजे न्यूज, धनबाद: गोल्फ ग्राउंड में चल रहे दस दिवसीय पुस्तक मेला के दूसरे दिन शनिवार को साम्यवादी चिंतक एवं विचारक पूर्व सांसद दिवंगत एके राय की जीवन पर आधारित पत्रिका “नई राह” का विमोचन किया गया। एके राय की जीवनदर्शन एवं आदर्श पर आधारित छमाही पत्रिका की यह प्रथम अंक है। पूर्व विधायक आनंद महतो, निरसा के विधायक अरुप चटर्जी, डा० सिद्धार्थ बंदोपाध्याय ने पत्रिका का विमोचन करते हुए इसे आमजनों को समर्पित किया।
पत्रिका के प्रधान संपादक सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि युवा पीढ़ी को ए० के० राय के आदर्श एवं विचार के साथ परिचय कराने के लिए नई राह लिखीं है।
मौके पर सम्राट चौधरी, प्रो० वरुण सरकार, चन्द्रशेखर महतो, आनंद मयिपाल, राणा चट्टराज, कल्याण घोषाल, जयदीप बनर्जी, हरिप्रसाद पप्पू, बिंदा पासवान, प्रहलाद महतो, सुभाष चटर्जी, सुनील महतो, सोमनाथ, नारायण चंद मंडल, हिमांशु मंडल, गणेश महतो, सुरेश प्रसाद , विजय पासवान, बच्चन भारती, दीप नारायण भट्टाचार्य, शेख रहीम, अजय महतो, विश्वजीत राय, कल्याण चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।



