नई दिल्ली में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की वार्षिक बिजनेस समिट शुरू, अमितेश सहाय, राजीव शर्मा, नंदलाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल समेत झारखंड के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

Advertisements

नई दिल्ली में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की वार्षिक बिजनेस समिट शुरू, अमितेश सहाय, राजीव शर्मा, नंदलाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल समेत झारखंड के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

कोयला मंत्रालय के माध्यम से पूर्व की लिंकेज नीति को बहाल करने का मुद्​दा जिटा ने उठाया

डीजे न्यूज, नई दिल्ली : कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII)की वार्षिक बिजनेस समिट 2025 का आयोजन गुरुवार को नई दिल्ली में शुरू हुआ। इस दो दिवसीय समिट का थीम है “बिल्डिंग ट्रस्ट, इंडिया फर्स्ट”। इस समिट में झारखंड इंडस्ट्री एंड ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी धनबाद से दिल्ली पहुंचे हैं।
समिट का पहला दिन गुरुवार को सुबह 10:30 बजे होटल ताज पैलेस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उद्घाटन सत्र के साथ शुरू हुआ। इसके बाद 11:15 बजे “द बिजनेस केस फॉर ए सर्कुलर इकोनॉमी” पर विशेष सत्र आयोजित हुआ। दोपहर 11:45 बजे होटल ताज पैलेस में “हार्नेसिंग इंडस्ट्री, इनोवेशन एंड पार्टनरशिप्स: डिलीवरिंग इंडिया डिफेंस विजन” पर चर्चा हुई।

दोपहर 12:15 बजे नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने “बिल्डिंग इकोनॉमिक रेजिलिएंस” पर विचार रखे। इसके बाद 12:30 बजे “रेजिलिएंस इन द डिजिटल एज : बिजनेस स्ट्रैटेजी फॉर साइबर डिफेंस” पर सत्र हुआ। दोपहर 1:15 बजे स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने “हेल्थकेयर फॉर विकसित भारत @2047” पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने नीति के महत्व पर जोर दिया।
दोपहर 2:30 बजे “नेविगेटिंग ए वी.यू.सी.ए. लैंडस्केप: इम्प्लिकेशंस फॉर इंडिया” पर सत्र हुआ। इसके बाद 3:45 बजे रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने “इंडिया@2047: फ्यूचर रेडी ट्रैक्स फॉर ए डिजिटल एंड कनेक्टेड नेशन” पर विशेष सत्र को संबोधित किया। शाम 4:15 बजे “सस्टेनेबल मोबिलिटी: इनोवेशन एंड इंटीग्रेशन” और “स्टार्टअप टू स्केलअप: फ्रॉम इंडियन रूट्स टू ग्लोबल विंग्स” पर चर्चा हुई।
शाम 5:00 बजे “रीइमेजिनिंग इंडिया : डायलॉग विद यंग लीडर्स” और “रिनेसां ऑफ एजुकेशन इन इंडिया पोस्ट एनईपी 2020” सत्र आयोजित हुए। इसके बाद 6:00 बजे संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने “कनेक्टिंग इंडिया, एम्पावरिंग द नॉर्थ ईस्ट: रियलाइजिंग द इंडिया फर्स्ट विजन” पर अपने विचार रखे।
शाम 6:15 बजे “जियोपॉलिटिक्स ऑफ एनर्जी ट्रांजिशन : इंडिया’स स्ट्रैटेजिक इम्पेरेटिव” और “डिकॉन्स्ट्रक्टिंग ग्लोबल ट्रेड: द रोल ऑफ जियोपॉलिटिकल एलाइनमेंट” पर सत्र हुए। इसके बाद 6:45 बजे “मेकिंग इंडिया’स जी20 शेरपा: व्हाट मस्ट इंडिया डू?” और 7:00 बजे “इंडिया’स क्लाइमेट पॉलिसी आर्किटेक्चर: पाथवेज फॉर इमर्जिंग इकोनॉमिक्स” पर चर्चा हुई।
अंत में, रात आठ बजे “आरएंडडी: ए कैटेलिस्ट फॉर इंडिया@2047: एक्सेलेरेटिंग ग्रोथ थ्रू ट्रेड, रेजिलिएंस, इनोवेशन एंड इंक्लूजन” सत्र के साथ दिन का समापन हुआ। इसके बाद रात 9:00 बजे कॉकटेल और डिनर का आयोजन किया गया, जिसमें लाइव बैंड ने मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में राजीव शर्मा महासचिव झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन ने सूक्ष्म, लघु माध्यम उद्योगों जिनका GDP में 40% योगदान है MSMe की समस्याओं जिनमें अनावश्यक विभागीय कंप्लायंस से छूट और नए Innovation में भागीदारी हेतु सरकारी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
कोल सेक्टर से संबंधित समस्याओं के संदर्भ में पीयूष गोयल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के समक्ष ज्ञापन में कोयले की उपलब्धता स्थानीय हार्डकोक उद्योग को लिंकेज के माध्यम से बीसीसीएल के माध्यम से पूर्व की भांति लिंकेज के माध्यम से कोयले की आपूर्ति की जाय। विदित हो कि इस उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1 लाख लोग जुड़े हैं। साथ ही साथ मंत्री से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एक मत से अनुरोध किया कि कोयला मंत्रालय के माध्यम से पूर्व की लिंकेज नीति को बहाल करने की कृपा की जाय। प्रतिनिधिमंडल में अमितेश सहाय अध्यक्ष, JITA, राजीव शर्मा महासचिव JITA, कोषाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल उपस्थित थे।
यह समिट शुक्रवार को भी जारी रहेगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ और नीति निर्माता भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास पर चर्चा करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top