नई दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल के गुर से हुए अवगत

Advertisements

नई दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल के गुर से हुए अवगत

डीजे न्यूज, धनबाद: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में संगठन सृजन अभियान के  अंतर्गत अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और ज़मीनी जुड़ाव को मज़बूत करना ही संगठन की मजबूती की कुंजी है!
शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी द्वय श्रीबेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा, गिरीडीह के सतीश केडिया, रांची के कुमार राजा आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top