



नारायणपुर गोलीकांड का खुलासा : हथियार और बाइक के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, जामताड़ा : 22 फरवरी की सुबह नारायणपुर थाना के पास चाय दुकान के नजदीक हुई फायरिंग और गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धरमपुर निवासी अंसारी (पिता- नूर मोहम्मद) पर हमला कर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में नारायणपुर थाना कांड संख्या 20/2026, दिनांक 22/02/2026, धारा 103(1)/61(2) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनन्द लांगुरी के नेतृत्व में एसआईटी टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
आसिफ अंसारी उर्फ लम्बु (23 वर्ष), पिता इस्लाम अंसारी, सा०-पोखरिया, थाना-नारायणपुर, जिला-जामताड़ा
हारुण अंसारी (42 वर्ष), पिता अब्दुल रसीद, सा०-पोखरिया, थाना-नारायणपुर, जिला-जामताड़ा
इसराफिल अंसारी (19 वर्ष), पिता इस्माईल अंसारी, सा०-पोखरिया, थाना-नारायणपुर, जिला-जामताड़ा
समसुल अंसारी (23 वर्ष), पिता बसीर अंसारी, सा०-केन्दुआटाँड़ (कुरुवा), थाना-करमाटाँड़, जिला-जामताड़ा
सफाउल अंसारी (24 वर्ष), पिता सनाउल अंसारी, सा०-धरमपुर, थाना-नारायणपुर, जिला-जामताड़ा
पुलिस पूछताछ में सभी ने घटना में शामिल होने की बात कबूल की। इनके पास से 7.65 बोर के दो देशी पिस्टल (एक में मैगजीन सहित, दूसरे में गोली), 9 एमएम बोर का एक देशी पिस्टल (मैगजीन में चार गोली), एक ब्लू और एक काले रंग की अपाची बाइक, एक होंडा एचपी साइन मोटरसाइकिल, आठ एंड्रॉयड मोबाइल, दो छोटे मोबाइल और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि ये लोग पहले भी लूट, डकैती, अपहरण और गोलीकांड की घटनाओं में शामिल रहे हैं। जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह और देवघर इलाकों में भी इनकी सक्रियता रही है।
आसिफ अंसारी उर्फ लम्बु पर ताराटांड़ थाना कांड सं0-28/2024, जामताड़ा थाना कांड सं0-233/2024 और गांडेय थाना कांड सं0-31/2025 दर्ज है।
हारुण अंसारी पर करमाटाँड़ थाना कांड सं0-99/2024 और 117/2025 दर्ज है।
इसराफिल अंसारी पर जामताड़ा थाना कांड सं0-233/2024 और करमाटाँड़ थाना कांड सं0-117/2025 दर्ज है।
समसुल अंसारी पर करमाटाँड़ थाना कांड सं0-117/2025 दर्ज है।
सफाउल अंसारी पर नारायणपुर थाना कांड सं0-20/2026 दर्ज है।
छापेमारी टीम में श्री विकास आनन्द लांगुरी (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा), पु0अ0नि0 मुराद हसन (थाना प्रभारी, नारायणपुर), पु0अ0नि0 साकेत प्रताप देव, पु0अ0नि0 विनय कुमार यादव, पु0अ0नि0 चन्दन कुमार तिवारी (थाना प्रभारी, करमाटाँड़), पु0अ0नि0 विकास कुमार तिवारी, स0अ0नि0 अजय कुमार, आ0/113 संतोष कुमार सिंह (तकनीकी शाखा) एवं सशस्त्र बल नारायणपुर थाना के जवान शामिल थे।




